सिकंदरा: करियापुर के पास विद्युत लाइन की चिंगारी से गेहूं की फसल जली, कई किसानों को हुआ भारी नुकसान, फायर टीम ने पाया काबू
सिकंदरा तहसील क्षेत्र के करियापुर गांव के पास सोमवार दोपहर करीब 2 बजे खेतों में निकली विद्युत लाइन से उठी चिंगारी ने गेहूं की खड़ी फसल में भीषण आग लगा दी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और कई किसानों की फसल जलकर राख हो गई। इस आगजनी में सरोजनी देवी, उदयराज, श्रीराम सिंह, जगराम सिंह, फूल सिंह, नंदकिशोर, विनोद कुमार, राम जानकी, महाराज सिंह, यदुनाथ सिंह