फतेहपुर: असोथर के टीकर में खेत में मिला किसान का शव, परिजनों का बुरा हाल, गला रेत कर की गई हत्या से क्षेत्र में फैली सनसनी
टीकर निवासी रामसुमेर उर्फ प्यारे सिंह (45) पुत्र शिवगोविंद मंगलवार की रात भोजन करने के बाद रोज की तरह अपने घर से लगभग एक किलोमीटर दूर स्थित ट्यूबवेल पर सोने गए थे। बुधवार की सुबह निर्धारित समय तक घर न लौटने पर परिजन उन्हें तलाशने लगे। ट्यूबवेल पर ताला बंद मिलने के बाद परिजन गांव के आसपास खोजबीन कर रहे थे। इसी दौरान अरहर के खेत में एक शव पड़ा मिला, जिसकी गर्दन