जयपुर: जयपुर में मौसम ने ली करवट, तेज हवाओं के साथ धूल भरी आंधी और 1 इंच से ज्यादा मोटे ओले के साथ तेज बरसात हुई
Jaipur, Jaipur | May 29, 2026 जयपुर में शाम को 5:00 के बाद मौसम ने करवट ली तेज हवाओं के साथ में धूल भरी आंधी चली कई जगह पर पेड़ गिरने की सूचना है तो कई जगहों पर बिजली के पोल गिरने के कारण कई इलाकों में बिजली सप्लाई प्रभावित हुई है। देर शाम 8:00 बजे के बाद 1 इंच से ज्यादा मोटे ओले गिरे उसके साथ में जोरदार बारिश हुई। दिन भर तेज गर्मी से शाम को लोगों को बरसात होने से राहत मिली।