अरवल: भरत तिवारी की मौत के विरोध में अरवल में निकला कैंडल मार्च, शहीद का दर्जा देने की मांग
Arwal, Arwal | Jun 26, 2026 अरवल विकास मंच के अध्यक्ष मनोज सिंह यादव के नेतृत्व में अरवल में बिलौटी गांव निवासी भरत तिवारी की मौत के विरोध में कैंडल मार्च निकाला गया। मार्च बस स्टैंड से भगत सिंह चौक होते हुए प्रखंड परिसर स्थित बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा तक पहुंचा। सभा को संबोधित करते हुए मनोज सिंह यादव ने भरत तिवारी की मौत को फर्जी पुलिस मुठभेड़ बताते हुए इसकी निंदा की गई।