झाझा: राँगाकला के पास ई-रिक्शा चालक ने बाइक में मारी टक्कर, बाइक चालक हुआ घायल
Jhajha, Jamui | Nov 15, 2024 झाझा थानाक्षेत्र के राँगाकला के पास गुरुवार की शाम 6 बजे एक बाइक में ई रिक्शा चालक ने टक्कर मार दिया जिसमें बाइक चालक घायल हो गया। घायल बाइक शुक्रवार की दोपहर 12:30 बजे रेफरल अस्पताल झाझा पहुंचकर इलाज करवाया। घायल युवक की पहचान भीम यादव के रूप में हुई है। बाइक चालक ने बताया कि बाइक से झाझा जा रहा तभी सामने से ई रिक्शा चालक ने आकर टक्कर मार दिया।