बांसवाड़ा: कुपड़ा ओवरब्रिज के पास सड़क निर्माण कार्य के कारण नाले में पलटा गेहूं से भरा ट्रक, चालक-परिचालक सुरक्षित
बांसवाड़ा जिले के सदर थाना क्षेत्र के कुपड़ा ओवरब्रिज के पास सड़क निर्माण कार्य होने की वजह से रविवार शाम 5 बजे एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। चालक राजेश ने बताया कि बड़नगर मध्य प्रदेश से गेहूं भरकर पालनपुर गुजरात जा रहा एक ट्रक तेज रफ्तार के चलते अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने नाले में पलट गया।