गिरिडीह: रांची के प्रतिष्ठित कैंसर अस्पताल के सहयोग से बोडो के श्री साईं हॉस्पिटल में की जा रही समर्पित कैंसर OPD सेवा की शुरुआत
रांची के प्रतिष्ठित कैंसर अस्पताल अब्दुल रज्जाक अंसारी कैंसर हॉस्पिटल के सहयोग से बोडो स्थित श्री साईं हॉस्पिटल में समर्पित कैंसर ओपीडी सेवा की शुरुआत की जा रही है।शुक्रवार को 2 बजे गांधी चौक स्थित एक होटल में इसको लेकर प्रेस वार्ता की गई। प्रेस वार्ता में अब्दुर रज्जाक अंसारी कैंसर हॉस्पिटल के प्रतिनिधियों ने इस पहल की जानकारी दी।