बरेली: बरेली रामगंगा घाट पर गंगा दशहरा पर उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई पुण्य की डुबकी
बुधवार सुबह से ही रामगंगा घाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों ने गंगा स्नान कर पूजा-अर्चना की और धार्मिक अनुष्ठानों में हिस्सा लिया। घाट पर मेले जैसा माहौल रहा, जहां प्रसाद, पूजन सामग्री, चाट-पकौड़ी और खिलौनों की दुकानों पर लोगों की भीड़ देखने को मिली। दशमी तिथि शाम 6 बजकर 12 मिनट तक रही, जिसके बाद एकादशी का शुभारंभ हुआ। ब्राह्मणों ने श्रद्धालु