धनवार: हत्या मामले में महिला गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल
खोरीमहुआ अनुमंडल क्षेत्र के हीरोडीह इलाके के बंगारो गांव में चर्चित जमीन विवाद और हत्या मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीसरी आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बीरेंद्र यादव की पत्नी फूलमती देवी के रूप में हुई है। पुलिस ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।