मंदसौर: भोपाल में ऑटो हादसे में मंदसौर विधायक विपिन जैन एवं PSO घायल
भोपाल में 10 जून सुबह करीब 10:45 बजे ऑटो रिक्शा पलटने से मंदसौर विधायक विपिन जैन और उनके पीएसओ घायल हो गए,हादसे के बाद पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह ने दोनों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया,विधायक के सिर में चोट आई है,लेकिन उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। कार्यकर्ताओं ने शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की,