पटेरा: बंधा मार्ग पर दो बाइकों की टक्कर, चार घायल, इलाज जारी
Patera, Damoh | Apr 25, 2026 बंधा मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत हो जाने से चार लोग घायल हो गए,शनिवार शाम 7 बजे करीब बाइक सवार महेंद्र दहायत उम्र 30 वर्ष निवासी हरदुआ खमरिया जो की भैंसा गांव जा रहा था वहीं काशीराम यादव एवं रामकुमार यादव और राशि यादव निवासी बेलखेड़ी की बाइकों में आमने सामने की भिंडत हो गई जिसमें चारों लोग घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल लाया गया।