जलालगढ़: जीवछ पोखर में 13 अप्रैल से चार दिवसीय सिरवा मेला लगेगा
जीवछ पोखर में आस्था की डुबकी के साथ 13 अप्रैल से चार दिवसीय सिरवा मेला शुरू होगा, जो 16 अप्रैल तक चलेगा। इस दौरान हजारों श्रद्धालु स्नान कर पूजा-अर्चना करेंगे और अपनी मनोकामनाएं मांगेंगे। यह मेला आस्था और लोकविश्वास का प्रमुख केंद्र माना जाता है। खासकर निःसंतान दंपत्तियों के लिए यह स्थल अत्यंत पवित्र माना जाता है।