पीरटांड: हरलाडीह के कोचा गोडा खुखरा गांव में विनीता मरांडी ने की फांसी लगाकर आत्महत्या, सदर अस्पताल में हुवा शव का पोस्टमार्टम
हरलाडीह ओपी अंतर्गत कोचा गोडा खुखरा निवासी विनीता मरांडी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया गया। बताया गया कि विनीता मरांडी पति इतवारी हेंब्रम उम्र 25 वर्ष गोतनी ने मृतिका के साथ गाली गलौज और मारपीट करती थी। बीते 4 तारीख को मुखिया के साथ बैठक भी हुई थी। जिसमें सहमति हो गई थी।