खगड़िया: बिरवास गांव में मकई चोरी के आरोप में पड़ोसी ने युवक को पीटा, सदर अस्पताल में इलाज जारी
खगड़िया जिले के पसराहा थाना क्षेत्र अंतर्गत बिरवास गांव में शुक्रवार रात को मकई चोरी के आरोप को लेकर एक व्यक्ति को पड़ोसी ने पीटकर घायल कर दिया। घायल की पहचान बिरवास गांव निवासी प्यारेलाल शर्मा के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि मकई चोरी का आरोप लगाकर उनके साथ मारपीट की गई, जिससे वे गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना के बाद उन्हें इलाज के लिए खगड़िया सदर अस्