नगर नौसा: सलालपुर सर्पदंश से व्यक्ति घायल, अस्पताल में भर्ती
प्रखंड के सलालपुर गांव में सोमवार की दोपहर करीब 3:00 बजे सर्पदंश की घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया। परिजनों ने आनन-फानन में उसे इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।घायल की पहचान सलालपुर गांव निवासी जदू महतो (पिता- होरिल महतो) के रूप में हुई है। अस्पताल में चिकित्सकों की देखरेख में उनका उपचार चल रहा है। घटना के बाद गांव में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी