पिथौरागढ़ के गंगोलीहाट और जाजरदेवल में पुलिस ने नशा मुक्ति को लेकर जनजागरूकता अभियान चलाया। ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभाव बताए गए और नशा तस्करी की सूचना देने के लिए हेल्पलाइन 1933 का नंबर दिया गया। पुलिस ने समाज को नशामुक्त बनाने के लिए सहयोग की अपील की है।