हरिहरगंज: हरिहरगंज में आंधी-तूफान और ओलावृष्टि से मौसम सुहाना, किसानों की फसल को भारी नुकसान
हरिहरगंज प्रखंड क्षेत्र में बुधवार शाम लगभग 4:00 बजे अचानक मौसम ने करवट ली और तेज आंधी-तूफान के साथ बारिश व ओलावृष्टि शुरू हो गई। अचानक हुए इस बदलाव से जहां एक ओर भीषण गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिली, वहीं दूसरी ओर किसानों की चिंताएं बढ़ गई हैं। तेज हवा और ओलावृष्टि के कारण खेतों में लगी सब्जी फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है।