गोपालगंज: गोपालगंज में तेज आंधी-बारिश से बिजली के तार टूटे, कई इलाकों की बिजली गुल, होर्डिंग और छप्पर उड़े
गोपालगंज में बुधवार शाम 6 30 बजे तेज आंधी और मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली, लेकिन इसके साथ ही कई इलाकों में बिजली गुल हो गई और संपत्ति को नुकसान पहुंचा।आसमान में अचानक काले बादल छा गए, जिससे दिन में ही रात जैसा अंधेरा हो गया। सड़कों पर वाहनों को हेडलाइट जलानी पड़ी। धूल भरी तेज आंधी ने राहगी