सैदपुर: नोनियान में विवाद के बाद 2 पक्षों के बीच जमकर चले ईंट-पत्थर, फेरी कर रुई धुनने वाले मूक-बधिर सहित 7 घायल, 2 ऑटो टूटे
सैदपुर नगर के संजय वन रोड स्थित खोआ मंडी में मामूली बात को लेकर सोमवार को दो पक्षों में विवाद हो गया। बाद में वहाँ से नोनियान पहुँचे दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक जमकर ईंट-पत्थर चले। जिसमें एक पक्ष के कई लोगों के सिर फूटे और चोटें आईं, इसके अलावा उनके 2 ऑटो टूटकर क्षतिग्रस्त हो गए। वहीं दूसरे पक्ष के 2 लोगों को भी चोटें आई। पुलिस ने 5 का चालान किया है।