अरवल: अनजान बीघा और कामता मठिया सोन दियारा क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी,लगभग 1000 लीटर जावा महुआ घोल नष्ट किया गया
Arwal, Arwal | Jun 22, 2026 अरवल जिले के परासी थाना क्षेत्र अंतर्गत सोन दियारा इलाके में अवैध शराब निर्माण के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। एएलटीएफ टीम, अरवल एवं परासी थाना की संयुक्त कार्रवाई में अनजान बीघा और कामता मठिया में छापेमारी की गई। अभियान के दौरान करीब 1100 लीटर जावा महुआ मीठा घोल को मौके पर ही विनष्ट कर दिया गया।