मधुपुर अनुमंडल में गणतंत्र दिवस पूरे हर्षोल्लास और गरिमामय माहौल में मनाया गया।मधुपुर अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय परिसर में एडीजे प्रथम अविनाश दुबे ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर उन्होंने तिरंगे को सलामी दी और परेड की सलामी लेकर उपस्थित कर्मियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।