गोगरी: भरत तिवारी एनकाउंटर के विरोध में महेशखूंट एनएच चौराहा पर निकला कैंडिल मार्च, निष्पक्ष जांच की उठी मांग
Gogri, Khagaria | Jun 28, 2026 गोगरी प्रखंड अंतर्गत महेशखूंट एनएच चौराहा पर शनिवार की देर शाम करीब आठ बजे भरत तिवारी के कथित एनकाउंटर के विरोध में कैंडिल मार्च निकाला गया। बोरना पंचायत के सरपंच नवल किशोर सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस कैंडिल मार्च में दर्जनों युवाओं एवं स्थानीय लोगों ने भाग लिया। इस दौरान मिनाज भारती सहित कई गणमान्य लोग भी मौजूद रहे। कैंडिल मार्च में शामिल लोगों ने हाथों म