दिनांक 06.07.2026 को थाना ककोड़ पुलिस को ग्राम वैर में दो पक्षो में मारपीट की सूचना प्राप्त हुई थी, इस सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची तथा यह तथ्य प्रकाश मे आया कि दोनो पक्ष आपस मे पडौसी है तथा दोनो पक्षो के मध्य खेत की मेड को लेकर विवाद हुआ है । इस घटना का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है । मारपीट करने वाले 02 व्यक्तियो को पुलिस हिरासत मे लिया गया है तथा अन्य आरोपियो की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है । तहरीर प्राप्त कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है । मौके पर शान्ति व्यवस्था कायम है ।
इस सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी सिकन्द्राबाद श्री दीपक कुमार की बाइट
#UPPolice
#BulandshahrPolice