नगर परिषद चुनाव के तहत चक्रधरपुर की पोटका से विधायक सुखराम उरांव के पुत्र सन्नी उरांव ने गाजे बाजे के साथ पोटका स्थित आदिवासी मित्र मंडल से नामांकन जुलूस निकाला। इस जुलूस में समर्थकों की भीड़ उमड़ी। नामांकन जुलूस पोटका से निकलकर रेलवे ओवरब्रिज,पवन चौक, शहीद भगत सिंह चौक होते हुए प्रखंड कार्यालय पहुंची।