सिंहभूम सांसद जोबा माझी के सुपुत्र उदय माझी ने सोमवार को चक्रधरपुर नगर परिषद चुनाव में अध्यक्ष पद के उम्मीदवार के रूप में उदय माझी ने नामांकन पर्चा दाखिल किया। बाजे गाजे के साथ निकाले गए उदय माझी के नामांकन जुलूस भारी संख्या में समर्थकों की भीड़ उमड़ी। करीब तीन किलोमीटर की पदयात्रा करते हुए उदय माझी आसनतलिया स्थित निर्वाची पदाधिकारी का कार्यालय पहुंचे।