शाहजहांपुर: BJP के जिला महामंत्री एवं उनके भाई पर जमीन कब्जाने का आरोप लगाते हुए समापुर के पीड़ित ने DM को सौंपा पत्र
शाहजहांपुर जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह को पत्र देते हुए अल्लाहगंज थाना क्षेत्र के गांव समापर के रहने वाले पीड़ित परमाई ने भाजपा जिला महामंत्री अनिल गुप्ता और उनके भाई प्रमोद गुप्ता पर उसकी जमीन पर कब्जा करके अपने कोल्ड स्टोर में मिला लेने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने जिलाधिकारी से जमीन की नाप करवा कर कब्जा मुक्त करवाए जाने की गुहार लगाई है।