शाहपुरा: फनिंगो एडवेंचर पार्क के 3 संचालकों पर एफआईआर, अग्नि हादसाः बरगी थाने में हुआ मामला दर्ज
जबलपुर बरगी थाना क्षेत्र के चूल्हा गोलाई मानेगांव स्थित फनिंगो एडवेंचर पार्क में 25 मार्च को हुए अग्नि हादसे की जांच के लिए एसआईटी गठित की गई थी। एसआईटी की जांच रिपोर्ट में लापरवाही उजागर होने पर फर्म के 3 संचालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इनमें विजय नगर निवासी प्रभाकर जैन, जगदम्बा कॉलोनी निवासी वेदांत दीवान और छोटा फुहारा निवासी वासु गुप्ता शामिल हैं।