फिरोजाबाद के थाना सिरसागंज क्षेत्र में गांव धातरी निवासी एक महिला अपने शराबी पति के आएदिन की गाली गलौज व मारपीट से काफी तंग आ चुकी है। जिसको लेकर पीड़िता ने शुक्रवार को थाने पहुंचकर मामले की तहरीर दी है। आरोप है कि उसका पति आए दिन बिना वजह गाली गलौज करते हुए उसे प्रताड़ित करता रहता है। जिसका विरोध किए जाने पर बुरी तरह से मारपीट करने लगता है।