धमतरी: राइस मिल में लगी भीषण आगजनी, 50 हजार बारदाना, 1 हजार क्विंटल धान और 1 हजार क्विंटल चावल स्वाहा
मिली जानकारी के अनुसार धमतरी के बस स्टैंड पीछे उस वक्त हड़कंप मच गया जब माजीसा राइस मिल में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। और राइस मिल में रखे करीब 50 हजार खाली बारदाना, 1 हजार क्विंटल धान और करीब हजार क्विंटल चावल जलकर स्वाहा हो गया। सूचना मिलने पर दमकल की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।