मिर्ज़ापुर: स्वर्ण आर्मी ने एससी एसटी एक्ट खत्म करने, सवर्ण आयोग के गठन और आर्थिक स्थिति पर आरक्षण लागू करने की मांग की, सौंपा पत्रक
टीबी अस्पताल तिराहा पर आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी और सांसद संजय सिंह को सवर्ण आर्मी ने तीन सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। जिलाध्यक्ष ने सदस्यों के साथ मांग पत्र सौंपा। जिसमें एससी एसटी एक्ट को खत्म करने, अर्थिक स्थिति पर आरक्षण लागू करने और सवर्ण आयोग का गठन करने की मांग किया।