शाहबाद: पिपरिया पुल के पास डाला पलटने से पिता और दो बच्चे घायल, अस्पताल में भर्ती
शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के पिपरिया पुल के पास एक तेज रफ्तार डाला अनियंत्रित होकर पलट जाने के कारण डाला में बैठे पिता और उसके दो बच्चे घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पचदेवरा थाना क्षेत्र के ग्राम अनगपुर निवासी कमलेश पुत्र प्रतिपाल सिंह डाला पर बैठकर शाहाबाद से अनगपुर जा रहे थे तभी पिपरिया पुल के पास दुर्घटना हुई।