बहराइच: नैनिहा इलाके में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी
जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नैनिहा इलाके में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता का शव फंदे से लटकता हुआ मिला। जिसकी सूचना परिजनों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी भेज दिया था। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस जाच में जुट गई है।