हजारीबाग में मंगला जुलूस के दौरान डीजे बजाने की सूचना पर जिला प्रशासन और पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक डीजे सेट जब्त कर लिया। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि माननीय उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार पर्व-त्योहारों में डीजे का प्रयोग पूरी तरह प्रतिबंधित है। सभी आयोजकों से नियमों का पालन कर शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने की अपील की गई है।