कटनी नगर: बालिका छात्रावास दुर्गाचौक ख़िरहनी के पास रहता है नशेड़ियों और शराबियों का जमावड़ा एसपी और कलेक्ट्रेट कार्यालय में शिकायत
एनकेजे थाना अंतर्गत दुर्गा चौक बड़ी ख़िरहनी में संचालित बालिका छात्रावास के पास एक शासकीय भूमि पर दुकान बना कर व्यवसाय करने वाले द्वारा यहां शराबियों और नशेड़ियों का जमावड़ा लगाया जाता है विरोध करने पर गाली गलौच और मारपीट की जाती है जिसकी शिकायत आज बुधवार दोपहर 2 बजे क्षेत्र के रहवासी अभिषेक शर्मा के द्वारा कलेक्टर और एसपी कार्यालय पहुँच की गई।