सादाबाद: सादाबाद मुरसान रोड पर दो बाइकों की टक्कर में एक बाइक सवार ट्रैक्टर के नीचे आया, मौके पर हुई मौत, दूसरा घायल
सादाबाद मुरसान रोड पर 2 बाइकों मैं टक्कर हो गई, बाइक सवार बॉबी को सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने रौंद दिया जिससे उसकी मौत हो गई। युवक चंद्रेश घायल हो गया। मृतक की पहचान इगलास क्षेत्र के नगला हीरा के रूप में हुई है। इलाका पुलिस के द्वारा मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है वहीं घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया है।