हैदरगढ़: चौबीसी कस्बे के पास नेशनल हाईवे 731 पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ
हैदरगढ़ क्षेत्र में नेशनल हाईवे-731 पर गुरुवार करीब 1 बजे एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैदरगढ़ पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसका उपचार शुरू कर दिया है।