खालवा: ओंकारेश्वर में हाईटेक सुरक्षा कवच: अब 63 हाईटेक कैमरों से होगी नगर की निगरानी, स्वच्छता पर रहेगी 24 घंटे नजर
स्वच्छ भारत मिशन के तहत अब ओंकारेश्वर की व्यवस्थाओं पर 24 घंटे तीसरी आंख का पहरा होगा। सब कुछ मॉनिटर किया जाएगा। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए नगर परिषद ने 63 हाईटेक सीसीटीवी कैमरे घाटों, प्रमुख मार्गों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में लगाया है। साथ कचरा फैलाने वालों पर भी पैनी नजर रहेगी।