नव वर्ष 2026 के स्वागत के बीच पंचकूला पुलिस ने दिसंबर माह के दौरान ट्रेस किए गए 20 गुम/चोरी हुए मोबाइल फोन उनके असल मालिकों को सुरक्षित रूप से सौंपे। इन मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत करीब 5 लाख रुपये आंकी गई है। अपने खोए हुए मोबाइल वापस पाकर धारकों के चेहरों पर खुशी और संतोष साफ झलक रहा था।