गुना में स्वच्छता व्यवस्था के नियमित निरीक्षण के दौरान 17 जनवरी को लक्ष्मीगंज में सफाई होने के बाद मित्तल आटा चक्की के कर्मचारियों ने सड़क पर खराब आटा और गंदे कट्टे फेंक कर गंदगी फैलाई। मौके पर पहुंची नगर पालिका टीम ने आटा चक्की मलिक के कर्मचारियों से तत्काल सड़क सफाई करवाई। दुकानदार पर ₹1000 का जुर्माना लगाया और भविष्य में गंदगी करने पर चेतावनी दी।