भीलवाड़ा: गर्मी के मौसम में दस दिनों से हो रही पानी की समस्या से निजात दिलाई गई
भीलवाड़ा। न्यू हाउसिंग बोर्ड शास्त्रीनगर सेक्टर 4 में पिछले दस दिनों से पानी की समस्या से परेशान मोहल्ले वासियों को निजात मिली, समाजसेवी किशोर लखवानी ने बताया की वार्ड नंबर 43 सालासर मन्दिर के पिछे सेक्टर 4 की H व I वाली लाईन में 30 मकानों में पिछले दस दिनों पानी नही आने की शिकायत दी थी, समस्या की जानकारी जलदाय विभाग के अधिकारीयों को दी।