खरौंधी: अमरोरा विद्यालय में पुलिस का जागरूकता अभियान, छात्रों को दिया नशामुक्ति और साइबर सुरक्षा का संदेश
खरौंधी थाना क्षेत्र के अमरोरा विद्यालय में नशा मुक्ति जागरूकता अभियान चलाया गया। थाना प्रभारी गुलशन कुमार गौतम ने छात्रों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए कहा कि युवा यदि नशे से दूर रहेंगे तभी देश का भविष्य मजबूत होगा। इस दौरान साइबर सुरक्षा, सड़क सुरक्षा, महिला सुरक्षा और डायल-112 की उपयोगिता की भी जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को ऑनलाइन ठगी से बचने