निम्बाहेड़ा: बिनोता में ओवरलोड ट्रैक्टर बना आफत का पहिया, न्यू बस स्टैंड पर मचा हड़कंप, कार-बाइकें चकनाचूर, बड़ा हादसा टला
गुरुवार दोपहर 2 बजे मिली जानकारी के मुताबिक बिनोता कस्बे के न्यू बस स्टैंड पर एक ओवरलोड ट्रैक्टर बेकाबू होकर रिवर्स आ गया। बताया जा रहा है कि खदान क्षेत्र से बजरी लेकर जा रहा ट्रैक्टर सामने आए वाहन को बचाने के प्रयास में नियंत्रण खो बैठा। पीछे आते ट्रैक्टर ने सड़क किनारे खड़ी एक कार, दो मोटरसाइकिलों और दुकानों के बाहर रखे सामान को नुकसान पहुंचाया। हादसे में