मोहम्मदगंज: कब्रिस्तान में मिला लापता महिला का शव, हत्या की आशंका से क्षेत्र में सनसनी
मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव स्थित कब्रिस्तान से सोमवार की शाम एक लापता महिला का शव बरामद होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान 30वर्षीय नूरीसबा के रूप में हुई है, जो बीते 8 जून से लापता थी। महिला के अचानक गायब होने के बाद परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद 11जून को मोहम्मदगंज थाना में सनहा दर्ज कराया था