मल्हारगढ़: महू-नीमच हाईवे पर 97 किलो डोडाचूरा जब्त, पिपलियामंडी पुलिस ने दो अंतरराज्यीय तस्करों को ट्रक समेत दबोचा
मंदसौर जिले की पिपलियामंडी पुलिस ने महू-नीमच हाईवे स्थित होटल केशव के सामने 97.620 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा के साथ पंजाब के दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया,आरोपियों से 12 पहिया टाटा ट्रक, मोबाइल सहित कुल 16.02 लाख रुपये का मशरूका जब्त किया गया। एसडीओपी कीर्ति बघेल ने बताया,पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी है,