रोड सेफ्टी विभाग द्वारा नामुपारा में कार्यशाला आयोजन किया गया जिसमें मुख्य रूप से जिला परिवहन पदाधिकारी शामिल हुए मंगलवार दिन के 1:00 बजे आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित युवक युवती को ट्रैफिक नियम के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही कहा गया कि जिस युवक एवं युवती का उम्र 18 वर्ष नहीं हुआ है वह बाइक तथा चार पहिया गाड़ी नहीं चलाएं अन्यथा उन पर कार्रवाई की जाएगी।