बेलागंज: पड़ाव मैदान में विधायक मनोरमा देवी द्वारा महिला सम्मान समारोह का आयोजन
Belaganj, Gaya | Sep 23, 2025 बेलागंज प्रखंड क्षेत्र के पड़ाव मैदान पर मंगलवार को विधायक मनोरमा देवी के द्वारा महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सुबह 11:00 बजे आरंभ हुआ, जिसमें प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आईं बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं। विधायक ने बताया कि दुर्गा पूजा के अवसर पर महिलाओं के सम्मान को ध्यान में रखते हुए यह समारोह आयोजित किया गया है।