कहरा: सहरसा के ट्रैफिक पुलिसकर्मी बॉडी कैमरा से हुआ लैस थाना चौक समेत कई जगहों पर आज से हुई तैनाती
Kahara, Saharsa | Feb 14, 2024 बिहार के सहरसा शहर में बढ़ती जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए ट्रैफिक पुलिस को बॉडी कैमरे से लैस किया गया है। आज इसकी जानकारी यातायात डीएसपी प्रवीण कुमार ने अपने कार्यालय में प्रेस वार्ता कर दी। यातायात डीएसपी प्रवीण कुमार वरीय अधिकारियों के निर्देश पर पटना के बाद सहरसा पहला जिला बना है जहां ट्रैफिक पुलिस के बॉडी को कैमरे से लैस किया गया है।