कहरा: सदर थाना के तिवारी टोला में गाली देने को लेकर हुए विवाद में मारपीट दो व्यक्ति जख्मी सदर अस्पताल सहरसा में भर्ती
Kahara, Saharsa | Feb 13, 2024 सदर थाना के तिवारी टोला वार्ड 29 में एक व्यक्ति के घर के पास गाली देने को लेकर हुए विवाद में मारपीट हो गई। जिस मारपीट में 2 व्यक्ति जख्मी हो गया। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल सहरसा में भर्ती करवाया गया है। जख्मी का नाम बुद्धदेव कुमार और बबलू कुमार बताया जा रहा है। जख्मी ने कुंदन कुमार,रतन कुमार और अन्य अज्ञात लोगों के साथ मिलकर मारपीट करने का आरोप लगाया है।