बेगूसराय: बड़ी पोखर में सुरक्षा व्यवस्था के बीच दुर्गापूजा का मूर्ति विसर्जन सम्पन्न, जिला प्रशासन ने फोटो शेयर कर दी जानकारी
शहर के बड़ी पोखर में सुरक्षा व्यवस्था के बीच दुर्गा पूजा का मूर्ति विसर्जन संपन्न हुआ इस बात की जानकारी जिला प्रशासन ने रविवार की देर शाम 08:00 बजे फोटो शेयर कर दी. इस संबंध में डीएम तुषार सिंगला ने कहा कि जिला प्रशासन किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए एसडीआरएफ की टीम, स्थानीय गोताखोर की तैनाती पोखर पर की गई.