सरदारपुर: सरदारपुर में वन विभाग की कार्रवाई, यात्री बस से गुजरात ले जाए जा रहे 135 जंगली तोते ज़ब्त, 2 संदिग्ध हिरासत में
वन विभाग की टीम द्वारा वन्यजीव सप्ताह के तहत रात्रि में यात्री बस से जंगली तोते ले जाते हुए 2 संदिग्ध को पकड़ा है। टीम द्वारा वनमण्डल अधिकारी धार विजयनंथम टी.आर. के मार्गदर्शन में कार्यवाही की हैं। वन परिक्षेत्र अधिकारी डॉ. शैलेन्द्र सोलंकी ने बताया कि वन विभाग की टीम को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कार्यवाही की गई हैं।